फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोग घायल

Sun, 14 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोग घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जसोदा/ छिबरामऊ/ तालग्राम। अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को तेरह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जीटी रोड पर टेंपो पलटने से हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ यात्री घायल हो गए। वहीं एक्सप्रेस वे पर हुए दो हादसों में चार लोग घायल हुए। इनमें से दो घायल लखनऊ व एक-एक आगरा व मथुरा के रहने वाले हैं।

जीटी रोड पर रविवार दोपहर गुरसहायगंज से सवारियां लेकर आ रह टेंपो श्यामनगला गांव के मोड़ के पास पलट गया। टेंपो में बैठे छोटे लाल (55) पुत्र छेदा लाल, रामा (11) निवासी ग्राम तिलवन, हरदोई, विकास सविता (20) वर्ष पुत्र सर्वेश सविता, रामशरण (25 ) पुत्र वंशीलाल निवासी ग्राम माछा, रीता अवस्थी (50) पत्नी राजेश अवस्थी, आमना (48) पत्नी नईमुद्दीन, ऊषा (51) पत्नी उमेश बाथम निवासी ग्राम कूलापुर, थाना कन्नौज, शशि (35) पत्नी गोविंद निवासी गांव लालपुर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस टेंपो चालक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


छिबरामऊ में फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सरैया गांव निवासी साइकिल सवार रामऔतार (61) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राणनगला के समीप टायर फटने से एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी उत्तम पुत्र शिव कुमार और संजय अग्रवाल पुत्र कैलाशचंद्र घायल हो गए। दोनों कार से दिल्ली जा रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ही थाना तालग्राम के मछैया के समीप एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में आगरा के डावली निवासी ट्रक चालक भारत सिंह (42) पुत्र महावीर सिंह व मथुरा कारवां निवासी हेल्पर अजीत (23) घायल हो गए। ट्रक बीकानेर से बिहार जा रहा था। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ट्रक राजस्थान के बीकानेर से पीओपी पाउडर लादकर बिहार के सीवान जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोग घायल
- जसोदा में बेकाबू टेंपो पलटने से तीन महिलाओं समेत आठ यात्री घायल
- एक्सप्रेस वे पर ट्रक व कार पलटने से चार घायल, दो रेफर
फोटो 14केएनजेपी 15- दर्द से कराहती घायल महिला।
फोटो 14केएनजेपी 16- घायल को ले जाते स्थानीय लोग।
फोटो 14केएनजेपी 17- दर्द से कराहती घायल बच्ची।
फोटो 14 सीएचबीपी 51 घायल वृद्ध रामऔतार।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed