फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रुबील के तमंचे से आवेश ने क्लीनर को मारी थी गोली

रुबील के तमंचे से आवेश ने क्लीनर को मारी थी गोली

Mon, 01 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
रुबील के तमंचे से आवेश ने क्लीनर को मारी थी गोली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। ट्रक में क्लीनर की हत्या के आरोपियों की तलाश में हरदोई और सीतापुर में
पुलिस छापेमारी कर रही है। क्लीनर का हत्यारोपी आवेश पहले भी एक युवक की हत्या में नामजद है। उसमें भी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस का दावा है कि रुबील के तमंचे से आवेश ने क्लीनर को गोली थी।

हरदोई जनपद के थाना पिहानी के गांव महिगरा निवासी रमेश उर्फ पप्पू ट्रक क्लीनर था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव के चालक अरुण कुमार और सह चालक मनोज कुमार के साथ ट्रक में कन्नौज आ रहा था। गांव के बाहर महिगरा गांव के रुबील और आवेश व एक अन्य युवक ट्रक में सवार हो गए थे। रास्ते इस दौरान रुबील, आवेश और उसके साथी ने रमेश को गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक चालक मनोज, अरुण व रमेश ने एक साथ शराब पी थी। शराब के नशे में झगड़ा हो गया। इसी दौरान रुबील ने कमर से तमंचा निकाल लिया।
विज्ञापन


उसके हाथ से तमंचा छीनकर आवेश ने रमेश की कनपटी पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि आवेश ने छह साल पूर्व एक पड़ोसी की हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ हत्या समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। आवेश, रुबील व उसके साथी की तलाश में पुलिस हरदोई और सीतापुर दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुबील के तमंचे से आवेश ने क्लीनर को मारी थी गोली
क्रासर
ट्रक क्लीनर हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में हरदोई और सीतापुर में छापेमारी
हरदोई-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार रात को ट्रक में बदमाशों ने क्लीनर को मारी थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed