फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ससुरालियों की पिटाई के बाद युवती ने लगाई फांसी, मौत

ससुरालियों की पिटाई के बाद युवती ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 10 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों की पिटाई के बाद युवती ने लगाई फांसी, मौत
तिर्वा(कन्नौज)। ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीट दिया। इससे आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



औरैया जनपद के दिबियापुर के गडेकापुर्वा निवासी उजियारे लाल पुत्र राजाराम ने 12 मई 2018 को 24 वर्षीय बेटी रूबी की शादी थाना ठठिया क्षेत्र के फुलवारी गांव निवासी शिवम के साथ की थी। उजियारे लाल का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज न मिलने के कारण शिवम और उसके परिजन रूबी का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम को शिवम और उसके परिजनों ने रूबी को बेरहमी से पीट दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट के बाद रूबी ने कमरे में फांसी लगा ली। इस दौरान शिवम पहुंच गया। उसने रूबी को फंदे से उतार कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई। इसके बाद शिवम व परिवार के लोग शव छोड़कर भाग निकले। सूचना पर परिवार के साथ पहुंचे उजियारे लाल ने मेडिकल कालेज में हंगामा किया। उजियारे लाल की तहरीर पर पति शिवम, ससुर, सास, ननद, जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम में रूबी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह को फांसी बताया गया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मछली बनाने का रूबी ने किया था विरोध
फुलवारी निवासी शिवम कुमार बुधवार शाम को बाजार से मछली खरीदकर ले गया था। उसने पत्नी रूबी से मछली बनाने के लिए कहा था। रूबी ने मछली बनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर शिवम ने परिवार के लोगों के साथ उसकी पिटाई कर दी।


ससुरालियों ने पीटा, महिला ने लगाई फांसी
पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed