{"_id":"59da69cf4f1c1bc1678b4bb4","slug":"101507486159-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो 08 केएनजेपी 25- इमरजेंसी वार्ड में डाक्टर के बयान दर्ज करते प्राचार्य व सीएमएस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो 08 केएनजेपी 25- इमरजेंसी वार्ड में डाक्टर के बयान दर्ज करते प्राचार्य व सीएमएस
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की रात 12 बजे करीब एक मरीज के तीमारदार व ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व स्टाफ नर्स से नोक झोंक के बाद गाली गलौज हुई। मामला मारपीट तक पहुंचा। इससे हड़कंप मच गया।
मारपीट के विरोध में डाक्टरों व स्टाफ नर्सों ने हड़ताल की चेतावनी दी। सुबह प्राचार्य व सीएमएस ने पूरे घटनाक्रम जानकारी ली।
शनिवार की रात करीब आठ बजे तिर्वा क्षेत्र के किसी स्थान पर बाइक की टक्कर से भुवनेश नाम का एक ग्रामीण घायल हो गया।
उनका रिश्तेदार गौतम पुत्र परशुराम मेडिकल कालेज लेकर आया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। रात 12 बजे के करीब गौतम ड्यूटी पर तैनात डाक्टर संतोष व डा. विवेक मिश्रा स्टाफ नर्स रिंकू सिंह के पास पहुंचा। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। इस पर नोकझोंक शुरू हो गई। गाली गलौज के बाद स्टाफ कर्मियों के साथ मारपीट हो गई।
ॉ
ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह तिर्वा कोतवाल अमर पाल सिंह को फोन किया। स्टाफ नर्स का आरोप है कि गौतम ने उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। सुरक्षा गार्डाें के आ जाने से वह कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
सीओ मोनिका यादव, कोतवाल अमर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। मरीज व तीमारदार का अभिलेखों में पता दर्ज न होने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। सुबह प्राचार्य व सीएमएस ने इमरजेंसी वार्ड पहुंच कर डाक्टरों व स्टाफ नर्स के बयान दर्ज किये। डाक्टरों को समझा बुझाकर उन्हें हड़ताल न करने के लिए मनाया। सीएमएस ने बताया कि मरीज के तीमारदार गौतम के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मेडिकल कालेज में डाक्टरों से अभद्रता करने व हंगामा करने की तहरीर दी गई है।
मेडिकल कालेज में मरीज के तीमारदार ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो