फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.30 lakh rupees from ADO

एडीओ से 1.30 लाख रुपये छीने

Thu, 13 Jul 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh rupees from ADO
एडीओ पंचायत से घटना की जानकारी लेते चौकी इंचार्ज राजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर के पूर्वी बाईपास पर दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने चाय की दुकान पर बैठे एडीओ (पंचायत) का रुपये का झोला छीनकर भाग गए। रुपये में 1.30 लाख रुपये थे, जो मकान बनवाने के लिए बैंक से निकालकर लाए थे।

विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यदुनंदनलाल पैतृक गांव कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के तेरारागी में मकान बनवाया था, जिसमें बिल्डिंग मैटेरियल उधार लाए थे। दुकानदार को पैसे देने के लिए उन्होंने बुधवार सुबह कन्नौज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख 30 हजार रुपये निकाले थे। ब्लाक में बैठक होने की वजह से वह कन्नौज से सीधे छिबरामऊ चले आए। घर जाने से पहले वह प्रधानों के साथ पूर्वी बाईपास पर ब्लाक परिसर के बाहर चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए, एक नीचे उतरा और हाथ से झोला छीनकर बाइक में बैठ भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने काफी देर तक एडीओ से पूछताछ की। एडीओ ने कई ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज से पीछा कर रहे थे लुटेरे
पुलिस का मानना है कि बैंक से ही लुटेरे पीछा कर रहे थे, लेकिन उन्हें सही मौका नहीं मिल रहा था। जब तक वह ब्लाक परिसर में हुई बैठक में व्यस्त रहे, तब तक वह बाहर ही टहलते रहे। जैसे ही वह घर जाने के लिए बाहर निकले और प्रधानों के साथ चाय पीने में व्यस्त हो गए, उसी दौरान लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed