{"_id":"6033f1d68ebc3ee8f97619ab","slug":"crime-rape-kannauj-news-kannauj-news-knp6135134155","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। पल्लेदार ने घर में अकेली किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी और उसके भाइयों ने पीड़िता के पिता को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला मजदूर शीतगृह में पल्लेदारी करता है। उसके साथ गोविंद भी पल्लेदारी करता है। रविवार की शाम मजदूर पल्लेदारी कर रहा था। इस दौरान गोविंद उसके घर पर बोरा उठाने वाला हुक (कटिया) लेने पहुंच गया। मजदूर की 16 वर्षीय बेटी को घर में अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। काम से लौटे पिता को जब किशोरी ने घटना की जानकारी दी तो पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी गोविंद ने भाई ओंकार और वीरपाल के साथ मिलकर पीड़िता को पिता को पीट दिया। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गोविंद के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म और उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।