{"_id":"62360c1bf3dd950382227ddd","slug":"crime-news-kannauj-news-knp686363770","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। पवनी उठाकर (गमी के बाद त्योहार उठाना) लौट रही महिला की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी लाखन सिंह की पत्नी कांती देवी (55) गांव के सत्यम व उसकी मां गंगादेवी के साथ औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर में पवनी उठाने के लिए गईं थीं।
शनिवार को तीनों बाइक से लौट रहे थे। एरवा कटरा ब्लॉक के पास तेज रफ्तार वाहन ने सत्यम की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कांती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सत्यम व उसकी मां का सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कांती की सिर पर चोट लगने से मौत होने की बा त पुलिस ने कही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।