{"_id":"6220f759787bb31a0763b2da","slug":"crime-news-kannauj-news-knp68365659","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
crime news
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। खेतों पर अपनी मां के पास जा रही छात्रा को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी रीतू उर्फ कुंसावती (11) पुत्री हवलदार सिंह खेतों में काम कर रही अपनी मां मीरा देवी के पास जा रही थी। तभी ताजपुर से भानपुर जाने वाले रोड पर पीपल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। रीतू काफी देर सड़क पर पड़ी रही। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को भगा ले गया। कुछ देर बाद उधर से गुजरे नौगांई गांव के नरायन दुबे ने जब उसे पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर खुबरियापुर के प्रधान बबलू बाथम भी अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि मृतका रीतू गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। उसके पिता हवलदार सिंह, मां मीरा देवी व भाई पंकज दिव्यांग है। परिजनों ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसके शव को घर ले गए।