{"_id":"61cb60e6044fd1148543fbec","slug":"crime-murder-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp672274064","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर तीन दिन पूर्व हुए विवाद में किसान की सोमवार की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव धर्मवासपुर निवासी अशोक कुमार मिश्रा का 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र श्याम मिश्रा सोमवार की देर रात गांव के पास स्थित खेतों में खड़ी फसल की निगरानी के लिए गया हुआ था। वह सुबह खेतों से वापस आ जाता था। जब वह काफी देर रात तक वापस नहीं आया, तो भाई सुरेंद्र को लेकर अशोक पुत्र को ढूंढने गया। देखा कि गांव के ही चार लोग शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। पिता के मुताबिक उसे देखकर ये लोग शव को छोड़कर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि तीन दिन पूर्व गंगा कटरी की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर मृतक के परिजन और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
अशोक कुमार ने दिए गए प्रार्थना पत्र में भी पुरानी रंजिश की बात भी कही है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।