फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime meeting

कारतूसों का हिसाब न देेने पर करें कार्रवाई

Mon, 12 Jan 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 12 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime meeting
नगर के शस्त्र लाइसेंसधारकों का ब्यौरा तैयार किया जाए। शासन के निर्देशों का पालन शस्त्र लाइसेंस धारकों से सख्ती से कराएं। यदि कोई लाइसेंस धारक खरीदे गए कारतूस और उसके इस्तेमाल का ब्यौरा न दे पाए तो उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लें।
विज्ञापन


यह निर्देश एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने थानेदार और दरोगाओं को दिए। रविवार को प्रोजेक्ट आइना के तहत उन्होंने ठठिया थाने में बैठक की। इस दौरान एनसीआर व एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई कार्रवाई का सूरतेहाल जांचा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्सर जिले में शस्त्र बनाने की अवैध फैक्ट्री मिलती हैं, लेकिन कारतूस बनाने की फैक्ट्री नहीं मिली।

जबकि अवैध तमंचा समेत पकड़े जाने पर अपराधियों के पास भी कारतूस मिलते हैं। इसलिए लाइसेंसी लोगों के पास कारतूसों के खर्च का हिसाब-किताब रखवाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने थाना परिसर में नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आनलाइन एफआईआर दर्ज करने का काम अब कंप्यूटर पर होने लगेगा। सीसी टीवी कैमरे भी जल्द लगवाए जाएंगे। बैठक के बाद एएसपी ने पूरे थाने का निरीक्षण किया। खाना बनाने वाले कक्ष के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। मेस में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने की हिदायत दी।

जनता से आह्वान किया कि वे घरेलू सामान बेंचने के लिए आने वाले लोगों से सतर्क रहें ताकि  ठगी से बच सकें। संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो फौरन सूचनाएं दें। इस मौके पर थानाध्यक्ष बीएल यादव के अलावा ग्रामीण ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राकेश बेरिया, पंकज पाठक, आनंद शुक्ला, गुड्डू, मो. शमीम, लालबाबू कटियार आदि मौजूद रहे।

ठठिया थाने के भवन की मरम्मत होगी
ठठिया। वर्ष 1902 में ठठिया थाना बनाया गया था। तब इसका भवन बना था जो कई जगह जर्जर हो चुका है. कई जगह दरारे हैं। बारिश में पानी टपकता है। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से थाना भवन की मरम्मत के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत हुआ है।


थानाध्यक्ष बीएल यादव ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों से भी सहयोग लेकर थाने का सुंदरीकरण कराएंगे। ताकि भवन सुरक्षित हो जाए। कामकाज के दौरान पुलिस कर्मियों को भी किसी तरह की परेशानी या खतरा न महसूस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed