{"_id":"62261271f8d0f83d6e4dab10","slug":"crime-kannauj-news-knp6842494141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने कांग्रेस नेता पर झोंके फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने कांग्रेस नेता पर झोंके फायर
विज्ञापन
crime
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। रुपये देने से मना करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई व कांग्रेस नेता पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुआ भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बजरिया निवासी राजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका रोड पर उसकी पूजा सामग्री की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की सुबह वह दुकान लगा रह था। तभी उसका बड़ा भाई प्रदीप यादव उर्फ कल्लू आ गया और गालीगलौज करते हुए रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर कल्लू ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। बचाव में उसने शटर नीचे किया तो गोली शटर से टकरा गई। वह बाल-बाल बच गया। कल्लू ने दूसरा फायर किया तो वह एक जनरल स्टोर की दुकान में घुस गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी कल्लू तमंचा लहराते हुए भाग गए।
दिन-दहाड़े सरे बाजार हुई इस वारदात से नगर में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर सिटी इंचार्ज विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के अलावा पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर सीओ शिव कुमार थापा को तहरीर दी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता पर गई फायरिंग की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी युवक की पत्नी को हिरासत में लिया है।