फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 07 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
छिबरामऊ। कस्बे के तालग्राम रोड के पास चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। यहां से सोने, चांदी के जेवरों व नगदी पार कर दी। सुबह मोहल्ले के लोगों ने घरों के ताले टूटे देखकर जानकारी परिजनों को दी। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

तालग्राम रोड के पास ग्राम त्योर निवासी महेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रह रहीं आरती पत्नी दिग्विजय सिंह किशनपुर गांव में सहायक अध्यापिका हैं। वह परिवार सहित रहती हैं। दिवाली पर आरती मायके कानपुर गई थीं। रात में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। घर में घुसकर 15 सौ रुपये, दो जोड़ी चांदी की पायल व एक चांदी का कड़ा पार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने जगवीर सिंह के मकान को निशाना बनाया। जगवीर सिंह पुलिस में आरक्षी हैं। इनके मकान में इन्हीं के गांव के सरबजीत सिंह की पत्नी आरती किराए पर रहती हैं। सरबजीत सिंह ट्रक ड्राइवर हैं। शनिवार को भाईदूज पर आरती बच्चों के साथ गांव चली गई। चोरों ने रात में घर में घुसकर तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक नथ, एक जोड़ी झाले व पंद्रह हजार रुपये पार कर दिए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने जब मकान के ताले टूटे हुए देखे तो जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से चोरी के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed