फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

गवाही देने जा रही महिला को हत्यारोपियों ने दी धमकी

Thu, 04 Nov 2021 08:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
crime
कन्नौज। कोर्ट में गवाही देने जा रही महिला को घेरकर हत्यारोपियों ने उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि अगर समझौता न किया तो इस बार पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भिम्मापुरवा निवासी किसान रामसच्चे की सात अप्रैल 2020 को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पड़ोसी अमर सिंह, नारेंद्र, सूरज और मुलई पर है। मृतक के भाई राजेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि 29 नवंबर को राजेश की पत्नी कविता इस मामले में गवाही देने कोर्ट आ रही थी। जमानत पर छूटकर आए नारेंद्र, सूरज और मुलई ने रास्ते में रोककर कविता को धमकी देते हुए कहा कि वह लोग मुकदमा वापस ले लें। ऐसा न करने पर उसे और परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed