फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

तमंचे में कारतूस लोड करते वीडियो वायरल

Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
विशुनगढ़। तमंचे में कारतूस डालते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए एक युवक के भाई को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर तमंचे में कारतूस लोड करते दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो विशुनगढ़ पुलिस तक भी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम असालताबाद गांव पहुंची, जहां वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त अंकित चौहान व हर्षित दुबे के रूप में की गई।
विज्ञापन

वीडियो में अंकित चौहान साफ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे युवक की आवाज तो सुनाई दे रही है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। अंकित चौहान पिछले एक महीने से आंध्र प्रदेश में नौकरी कर रहा है। यह वीडियो कुछ माह पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने अंकित के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई तो वह सही निकला। वीडियो में दिख रहे युवकों की शिनाख्त भी कर ली गई है, युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed