{"_id":"6123d2b78ebc3e79a449cf55","slug":"crime-kannauj-news-knp6477995194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
सदर कोतवाली में कुल्हाड़ी दिखाता पीडित। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। इलाके के अकबरपुर गांव में सोमवार को बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने महिला और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसमें महिला और बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार कार्रवाई कराने के लिए सदर कोतवाली पहुंचा।
अकबरपुर गांव की सना बानो ने बताया कि सोमवार सुबह बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर गांव के एक परिवार के करीब आधा दर्जन लोग हाथों में लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। परिवार पर हमला कर दिया। वह और परिवार की रुखसाना बानो, बेटा कैफ व चांदनी घायल हो गईं। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।
इनके ललकारने पर आरोपी कुल्हाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। दोपहर में पीड़िता कार्रवाई कराने के लिए सदर कोतवाली पहुंची। यहां चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से भी युवक घायल है। इन्होंने भी प्रार्थना पत्र देकर परिवार पर आरोप लगाया है। कोतवाल विकास राय का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।