{"_id":"611d3f548ebc3e79987e312f","slug":"crime-kannauj-news-knp6468768100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा बीस हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा बीस हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। सिकंदरपुर में मौरंग व्यापारी के घर डकैती और बेटे को गोली मारने के आरोपी बीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के अलावा लूटे गए 6770 रुपये बरामद किए हैं।
बुधवार को खुलासा करते हुए कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात डेढ़ बजे के करीब ताजपुर रोड पर काली नदी के पास से बीस हजार के इनामी कमलेश (निवासी ऊंचा टीला, थाना सांडी, जिला हरदोई) व उसके साथी फन्नू उर्फ रफीक (निवासी नौसाहार, थाना सांडी) को रोकने का प्रयास किया।
इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कमलेश को दबोच लिया। फन्नू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस व लूटे गए 6770 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कमलेश ने 29-30 जुलाई की रात को सिकंदरपुर में मौंरग व्यापारी अखिलेश मिश्रा के घर डकैती डाली थी। कमलेश के खिलाफ फर्रुखाबाद, कन्नौज व हरदोई जिले में एक दर्जन मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं। हरदोई जिले के सांडी थाने का वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।