{"_id":"611570708ebc3e7b993d56b8","slug":"crime-kannauj-news-knp6459181129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया(तिर्वा)। सुरसी गांव में गुरुवार को नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ठठिया थानाक्षेत्र के सुरसी गांव के कछियाना मोहल्ला निवासी जितेंद्र की शादी दो माह पूर्व बिल्हौर थाना क्षेत्र के पिहानी गांव निवासी आरती से हुई थी। गुरुवार को आरती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी व तहसीलदार अनिल कुमार सरोज पहुंचे। तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया।
आरती के भाई सुनील ने बताया कि दहेज को लेकर मेरी बहन के साथ आए दिन मारपीट करते थे, जिसके कारण रात में हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।