{"_id":"61082e808ebc3e84132a81ac","slug":"crime-kannauj-news-knp643943798","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर युवक सूनसान गली में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
नगर के एक मोहल्ले की पांच साल की बच्ची रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। मोहल्ले का तीस साल का युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसे गली के कोने में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां के उसे खोजते हुए गली में पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।
बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। सोमवार सुबह बच्ची माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोपहर बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर एसपी से मिले। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन व कार्रवाई की जाएगी।
मासूम के साथ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की जानकारी पर आरोपी युवक गुस्से में आ गया। उसने बच्ची के रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह आरोपी को कोतवाली ले आई।