{"_id":"60f9abf48ebc3e67fe48bb49","slug":"crime-kannauj-news-knp6417976139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सो रही किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। इलाके के गांव में युवक ने घर की छत पर सो रही किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। कपड़े फाड़ दिए। आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। किशोरी के कुंडल छीनने का आरोप है। पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।
सौरिख इलाके के एक गांव की किशोरी अपनी मां के साथ सीओ शिव कुमार थापा के पास पहुंची। महिला ने बताया कि 10 जुलाई की रात को वह अपनी नाबालिग बेटियों के साथ छत पर सो रही थीं। उसी समय गांव का युवक हाथ में चाकू लेकर छत पर चढ़ आया। उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। शोरगुल सुनकर वह जाग गईं। बेटी को बचाने लगीं।
आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी ने आरोपी से चाकू छीन लिया। आरोपी से बचने के लिए वह बेटियों के साथ छत से उतरकर घर में आ गईं। कुछ देर बाद आरोपी परिजनों के साथ घर में आ गया। मुझे और बेटियों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बेटी के कुंडल छीन लिए। शोरगुल सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। तब आरोपी परिवार को जिंदा जला देने की धमकी देकर भाग गए। रात को पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने सीओ से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
सौरिख के प्रभारी निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-शिव कुमार थापा, सीओ छिबरामऊ