{"_id":"5f2d9b0e8ebc3e3d2038f712","slug":"crime-kannauj-news-knp575619897","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, पथराव से मची गांव में भगदड़, 36 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट, पथराव से मची गांव में भगदड़, 36 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर के अंदर पड़े पत्थर
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के सलेमपुर गांव में गुरुवार को पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज, पथराव हुआ। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब 36 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
बुधवार देर रात ग्राम सलेमपुर में पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आम सामने आ गए। गालीगलौज के बीच ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। पथराव से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर छिपकर अपनी जान बचाई।
गांव के लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करवाया। उस समय तो मामला शांत हो गया। सुबह होते ही फिर दोनों पक्षों में कहासुनी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां पटककर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में से किसी ने भी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन दर्जन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की। उधर, गांव के लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में गाली गलौज हुआ था। उस समय पुलिस ने समझौता करवा दिया था।