{"_id":"5f076aa08ebc3e637e5c6b0b","slug":"crime-kannauj-news-knp570306319","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आए किशोर का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आए किशोर का शव नहर में मिला
विज्ञापन
नहर पर मौजूद थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह।
- फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी। कस्बे से गुजरने वाली निचली गंग नहर में नगला खरगाई के पास एक किशोर का शव पानी में उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद पता चला कि किशोर मां के साथ रूर गांव में अपनी ननिहाल आया था। बुधवार को किसी बात से नाराज होकर साइकिल लेकर घर से निकला था।
गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे नगला खरगाई स्थित खेतों में काम कर रहे लोगों ने नहर में एक किशोर का शव देखा। सूचना पर खड़िनी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। तैराकों को बुलाकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रूर गांव निवासी राजेंद्र कठेरिया की बेटी किरन के बेटे सोमेंद्र (15) के रूप में हुई।
किरन की ससुराल विशनुगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अहिरूआ राजारामपुर में हैं। वह अपने पुत्र सोमेंद्र के साथ मायके आई थी। बुधवार को किसी बात से नाराज होकर सोमेंद्र घर से साइकिल लेकर निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं अता पता नहीं चला। सोमेंद्र का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। फिलहाल परिवार ने किसी तरह का शक नहीं जताया है।