फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

गुरसहायगंज कोतवाली के पास लूट

Fri, 10 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
ल्‍भ्‍ूट की जानकारी देते ट्रक चालक व क्लीनर। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। गुरसहायगंज कोतवाली से महज 100 कदम दूरी पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। चाकू मारकर ट्रक चालक व क्लीनर से 21 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। घायल चालक और क्लीनर का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के गांव घोरांग निवासी सुदामा यादव (38) ट्रक चालक है। भतीजा अनूप यादव (15) ट्रक में क्लीनर है। सुदामा ने बुधवार रात एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से सामान लादा और रात अधिक होने से कंपनी के सामने ही ट्रक लेकर रुक गया।
विज्ञापन

चालक क्लीनर ट्रक के अंदर से सो गए। भोर के समय खिड़की से तीन बदमाश ट्रक में घुस गए और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तमंचे के बल पर 21 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मिलिट्री ग्राउंड से होकर भाग गए। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस से बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लगा। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती को पीटकर दस पैकट गेहूं लूटे
तालग्राम। दुकान पर लेटे आढ़ती को लोडर से आए बदमाशों ने जमकर पीटा। दहशत कायम करने के बाद बदमाश लोडर में 10 पैकेट गेहूं लेकर चले गए। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की छानबीन में चेकिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। थाना क्षेत्र के ताहपुर निवासी अंचल मिश्रा पुत्र उदयनरायण मिश्रा अमोलर रोड पर अनाज की आढ़त चलाते हैं। बुधवार रात को वह आढ़त पर सो रहे थे। रात में लोडर से पांच बदमाश वहां पहुंचे और अंचल के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद बदमाश लोडर में 10 पैकेट गेहूं लादकर ले गए। बदमाश पास ही लेटे सोनू पटेल पुत्र विमलेश की चारपाई से मोबाइल भी ले गए। सोनू डर के मारे बिस्तर पर ही पड़ा रहा। बदमाशों के जाते ही अंचल ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। यूपी 112 पुलिस टीम ने आसपास चेकिंग की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed