फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj news

गांव पर हमला कर 20 लोगों को किया घायल

Sun, 21 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj news
मानीमऊ/कन्नौज। खेत में नाग-नागिन के जोड़े को मारने पहुंचे कुछ लोगों को चरवाहों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गया। थोड़ी देर बाद सांपों को मारने में असफल रहे युवक गांव के करीब 50 लोगों के साथ धारदार हथियारों के हमला कर फायरिंग करते हुए गांव में घुस गए। करीब 20 ग्रामीणों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे सदर कोतवाली के गांव बरूआ बाग के पास एक खेत में नाग और नागिन का जोड़ा घूम रहा था। करीब एक घंटे तक वहां जानवर चरा रहे चरवाह नाग-नागिन को देखते रहे। इसी बीच पड़ोसी गांव नारघाटी के कुछ युवक पहुंच गए और सांप के जोड़ों को मारने लगे। इस पर बरूआ बाग के चरवाहों ने विरोध किया और गाली-गलौज कर मौके से भगा दिया। इसके थोड़ी ही देर बाद चरवाह जानवर लेकर गांव चले गए। तभी सांपों को मारने का प्रयास करने वाले पांच युवक करीब 50 गांव के लोगों के साथ तमंचे से फायरिंग करते हुए धारदार हथियारों से लैस होकर बरूआ बाग में घुस गए। गाली-गलौज करते हुए गांव के मनोज पुत्र जगनाथ, रजनीश पुत्र शीशराम, नरेंद्र पुत्र सोवरन, अंशुक पुत्र रघुनाथ, अर्जुन पुत्र बच्चन लाल, नीलेश, अमरेश पुत्र सुरेेंद्र, बेलकली, विद्यावती, पंचम लाल, वीरपाल पुत्र रामगुलाम, सुमित पुत्र वीरपाल समेत करीब 20 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई और लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। मामले की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस बल के साथ बरूआ बाग गांव पहुंच गए। पुलिस को देखते हुए नारघाटी के लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सदर कोतवाल ने बताया कि नारघाटी के कुछ लोग सांपों को मारने जा रहे थे। इसका बरूआ बाग के ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed