फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj

प्यार में जाति बनी दीवार, प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी

Mon, 25 May 2020 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj
कन्नौज। अन्नपूर्णा मंदिर में बैठे अंकित और नीतू (फाइल फोटो)। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़। इलाके के मझरेठा गांव के बाहर प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह गांव के बाहर पेड़ पर दोनों के शव लटके देख सनसनी फैल गई। दोनों के अलग-अलग जाति के होने से परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इससे दोनों ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मझरेठा गांव में रहने वाले मुकुट सिंह राजपूत और रामपाल नोएडा में एक साथ फैक्टरी में काम करते हैं। इससे दोनों के परिवारों में मेल-मिलाप था। करीब तीन साल पहले गांव के मुकुट सिंह राजपूत के 19 वर्षीय बेटे अंकित और रामपाल की 18 वर्षीय बेटी नीतू से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ।
विज्ञापन

दोनों शादी करना चाहते थे। अलग- अलग जाति के होने से परिजन तैयार नहीं थे। लॉकडाउन में करीब डेढ़ माह पहले मुकुट सिंह और रामपाल घर आए थे। दोनों ने अंकित और नीतू को मेल मिलाप से मना किया। इसके बाद भी दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। दोनों के परिवारों ने मिलने और बात करने पर बंदिश लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले मुकुट सिंह ने बेटे अंकित को उमर्दा के शाहनगर में रहने वाली बहन के घर भेज दिया। रविवार सुबह अंकित गांव लौटा। रात को किसी समय दोनों अपने घर से निकलकर गांव के बाहर पहुंचे। अमरूद के पेड़ की एक डाल पर नीतू ने अपने दुपट्टे और अंकित ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह ग्रामीणों ने दोनाें के शव पेड़ पर लटके देखे। इससे सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने छानबीन शुरू की। शव के पास से अंकित की दो और नीतू की एक फोटो मिली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed