{"_id":"62bdeb1319ae3068dd7dd577","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7051687148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीट कर दो मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने बेटी के पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के चांदापुर निवासी सोमादेवी ने बताया कि पुत्री नीरज की शादी पांच साल पहले तालग्राम थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी वीरेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को परेशान करने लगे। कई बार रिश्तेदारों को बीच में लाकर पंचायत कराई, लेकिन बात नहीं बनी।
रविवार को बेटी के पति वीरेंद्र, जेठ संतोष, महाराज, जेठानी मालती व ममता, सास कलावती, ससुर अजयपाल ने नीरज के साथ मारपीट की और पुत्री पलक (3) पुत्र आरके (एक वर्ष) के साथ घर से निकाल दिया। घर वापस आने पर जान से मार देने की धमकी दी। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह का कहना है कि दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज की गई है।