{"_id":"62b4a8167541db3cbd4cac61","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7039333132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भारी कबाड़ी: अब पुलिस टीम के साथ की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर भारी कबाड़ी: अब पुलिस टीम के साथ की अभद्रता
विज्ञापन
छिबरामऊ। रूर गांव में चोरी का पंखा कबाड़ी की दुकान में मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। आरोप है कि कबाड़ी ने पुलिस से अभद्रता भी की। पुलिस कबाड़ी को थाने ले आई। इधर, महिला ने पुलिस पर जबरन समझौता कराकर कबाड़ी को छोड़ने का आरोप लगाया है।
सौरिख क्षेत्र के खड़िनी चौकी क्षेत्र के रूर गांव निवासी सुमन उर्फ रंजना के खेत में लगे नलकूप का पंखा कुछ दिन पहले चोरी हो गया था। खोजबीन में पंखा भाउलपुर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर खराब हालत में मिला। शिकायत पर पुलिस कबाड़ी को पकड़ने पहुंची तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई।
प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि महिला व कबाड़ी के बीच समझौता हो गया था। पुलिस टीम से अभद्रता का आरोप बेबुनियाद है। पीड़िता सुमन का कहना है कि स्थानीय पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है। उच्चाधिकारियों से मिलकर कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाएगी। इधर, एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।