{"_id":"62ab7c519796517fc5367b3f","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp702733018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में अराजकतत्वों ने एक्सप्रेस-वे डाले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में अराजकतत्वों ने एक्सप्रेस-वे डाले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
पत्थर हटाती यूपीडा टीम। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना का जिले में भी विरोध हुआ। शरारतीतत्वों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। आधे घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी मिलते ही यूपीडा ने तत्काल ईंट-पत्थर हटवाए। पुलिस ने शरारतीतत्वों की तलाश शुरू की है।
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तालग्राम थाने की सीमा पर भवनियापुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लखनऊ जाने वाले लेन पर शरारतीतत्वों ने ईंट-पत्थर डाल दिए। इससे कई चालकों ने वाहन रोक दिए। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी और 112 डायल की टीम पहुंची।
यूपीडा की टीम ने लेन पर पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उन्हें एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर पड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। आगरा, फिरोजाबाद और इटावा पुलिस से संपर्क कर जानकारी की जा रही है।