{"_id":"62ab7ba05d33934cfc38e5ca","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp702732745","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी करने आई महिला के कुंडल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी करने आई महिला के कुंडल छीने
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेटी की शादी के लिए खरीदारी कर गांव लौट रही महिला से टप्पेबाज ने कुंडल छीन लिए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी अखिलेश पत्नी अवधेश पांडेय की बेटी की 23 जून को बरात आनी है। बेटी की शादी के लिए वे परिवार की महिलाओं के साथ छिबरामऊ खरीदारी करने आईं थीं। इस दौरान अखिलेश का एक कुंडल टूट गया। उन्होंने कान में पहना हुआ दूसरा कुंडल भी उतारकर रुमाल में बांध कर हाथ में पकड़ लिया।
शाम को ई-रिक्शा से घर लौटते समय बैंक ऑफ इंडिया के पास टप्पेबाज ने हाथ में पकड़ा हुआ रुमाल छीन लिया और पश्चिमी बाईपास की तरफ भाग निकला। महिला ने ई-रिक्शा से पीछा भी किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। महिला की आशंका पर एक युवक को पुलिस ने फर्रुखाबाद चौराहे से हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। (संवाद)