{"_id":"6266e6c22558130d7c120731","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6932860167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप से भागे चोर का डीजीपी ने लिया संज्ञान, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप से भागे चोर का डीजीपी ने लिया संज्ञान, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली के लॉकअप से भागे बदमाश के मामले को डीजीपी ने संज्ञान में लिया है और घटना पर नाराजगी जाहिर की है। इससे कोतवाली पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इधर, बदमाश को पकड़ने के लिए चार टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
तिर्वा कोतवाली के गांव ललकियापुर निवासी इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दुकानदार राम नरेश शनिवार रात पत्नी सुमन देवी और बेटे अमन के साथ सो रहे थे। इस दौरान घर में घुसकर एक युवक चोरी कर रहा था। खटपट सुनकर चोर को देखकर राम नरेश ने शोर मचा दिया था। इससे ग्रामीणों ने दौड़कर भाग रहे चोर को पकड़ लिया था। उसके पास से चोरी किए जेवर भी बरामद हुए थे।
ग्रामीणों ने चोर को खंभे में बांधकर पीटा था। इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया था। इसके बाद बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया था। रात करीब तीन बजे बिजली चले जाने के बाद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बदमाश लॉकअप से फरार हो गया था। रविवार सुबह इसकी जानकारी होने पर राम नरेश और कई ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया था।
विज्ञापन
सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए राजधानी से डीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल बदमाश की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस की चार टीमें बदमाश की तलाश कर रही है।
कोतवाली प्रभारी राम अवतार ने बताया कि जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हाल में अव्यवस्थाएं मिलने पर एडीजी ने की थी कार्रवाई
तिर्वा कोतवाली लापरवाही के चलते अक्सर चर्चा में रहती है। 19 मार्च 2020 को जालौन के गिदौसा निवासी शिक्षक अनिल कुमार उर्फ पर्वत सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन कोतवाल टीपी वर्मा और विवेचक विकास राय समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वहीं 22 अप्रैल की रात एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया था। अव्यवस्थाएं मिलने पर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था।
बदमाश को भगाने की चर्चाएं तेज
ग्रामीणों ने बदमाश की बेरहमी से पिटाई की थी। उसकी हालत बेहद खराब थी। चर्चा है कि घायल हालत में बदमाश की हालत खराब न हो जाए और आरोप पुलिस पर लगे। इससे बचने के लिए लॉकअप से बदमाश को भगाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। हिरासत में शिक्षक की मौत के बाद दो निरीक्षकों और दो पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से पुलिस अफसर खौफ में हैं।