फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

हमले में महिला दरोगा और सिपाही घायल

Mon, 25 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। मारपीट के मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर महिला और उसके करीबियों ने हमला कर दिया। महिला दरोगा और सिपाही घायल हुए हैं। महिला दरोगा ने महिला समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के देविन टोला सरायमीरा में रहने वाली रानी वर्मा ने मामूली बात को लेकर पड़ोसी तरन्नूम को पीट दिया था। तरन्नूम ने सदर कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क में रानी की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार रात करीब नौ बजे महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई हेमलता पुलिस टीम के साथ रानी के घर पहुंची। इस पर वह गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर रानी और करीबियों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दो सिपाहियों ने इधर-उधर मकानों में छिपकर जान बचाई। हमले में एसआई हेमलता और सिपाही नरेश घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे तो रानी और हमलावर भाग गए। महिला दरोगा और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेमलता की तहरीर पर रानी समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी और एडीजी ने भी मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटती रही पुलिस, मूकदर्शक बने भाजपा नेता
पुलिस टीम पर हमले के दौरान स्थानीय कुछ भाजपा नेता पहुंच गए, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप करना उचित नहीं समझा। एक भाजपा नेता आरोपी महिला का करीबी भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed