तालग्राम। पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को तमंचा व कारतूस के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लुटेरे पर थाने में लूट-छिनैती जैसे पांच मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेशप्रताप सिंह टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, इसी दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वह भागने लगा। इस दौरान उसने हवा में कई फायर भी कर दी। पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित गिहार निवासी निकवा बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में अमित के खिलाफ वर्ष 2021 में लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, आबकारी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।