{"_id":"6249e18b757d6d279a63813b","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp689151897","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, सात घायल
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। दिल्ली से लखनऊ जाते समय एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मेरठ जनपद के थाना बलैनी के मुखरी गांव निवासी चालक अमित कुमार रविवार को स्लीपर बस लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे के करीब किमी.153 टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में मौजूद सवारियां सो रही थीं। हादसा होते ही सवारियों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी एनसीसी व पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
ये यात्री हुए घायल
हादसे में चालक अमित कुमार सहित लखनऊ निवासी सुषमा, सुधांशु कुमार, बिहार के बक्सर निवासी कमलेश, देवेंद्र कुमार, अमित कुमार और बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर निवासी पीयूष त्रिपाठी।
विज्ञापन
सवारियों से ज्यादा निकला सामान
दुर्घटनाग्रस्त बस में घटना के समय चालक सहित मात्र सात सवारियां मौजूद थीं, साथ ही भारी मात्रा में सामान भरा था। अधिकारियों की ओर से ली गई तलाशी के दौरान बस में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा कपड़ा, प्लाई बोर्ड, सनमाइका आदि भारी मात्रा में पाया गया, जो काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे टोल प्लाजा पर रखा गया है।