फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

कमरे में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/हसेरन। क्षेत्र के ग्राम हुसैन नगर में महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। मृतका के परिजन आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं, तो मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हुसैन नगर निवासी रेनू देवी उर्फ सत्यवती (40) का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति धर्मेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि उसकी पत्नी ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि जब वह मामले की सूचना पाकर आए तो रेनू का शव किसी फंदे पर नहीं लटका था बल्कि कमरे में पड़ा था। मृतका के भाई ग्राम कंसुआ निवासी अमर सिंह ने हत्या का आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। उसकी बहन के गले और हाथ में नाखून के निशान थे। उसने बहन के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी राहुल शर्मा मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका का पति खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।
उसके तीन बच्चे हैं। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed