{"_id":"62225599e5b810608206b2b1","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6838663132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्पीरियल ब्लू शराब की बिक्री पर प्रशासन ने लगायीं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्पीरियल ब्लू शराब की बिक्री पर प्रशासन ने लगायीं रोक
विज्ञापन
तिर्वा। अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू की बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। आबकारी विभाग ने देर रात इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। पुलिस ने शराब ठेकों पर छापा मारकर स्टाक सुरक्षित किया और बिक्री नहीं करने की हिदायत दी।
पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद में इंपीरियल ब्लू शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने कस्बे के अंग्रेजी शराब के ठेकों पर पहुंच गई। वहां का निरीक्षण कर ठेकों पर रखी इम्पीरियल ब्लू का स्टाक सुरक्षित पेटियों में कराकर उसकी बिक्री न करने का आदेश दिए। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि इम्पीरियल ब्लू पीने से फर्रुखाबाद में तीन लोगों की मौत बताई जा रही। आबकारी इंस्पेक्टर अमित निर्मल ने बताया कि फर्रुखाबाद की घटना के बाद सरकार ने प्रदेश में सभी जगहों पर इम्पीरियल ब्लू बिक्री पर रोक लगा दी है।
फर्रुखाबाद में मिलावटी शराब पीने से हुई तीन मौतों के बाद पुलिस व आबकारी विभाग छापेमारी कर रहा है। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के उमर्दा, हसेरन अंग्रेजी और शाहनगर, मझिला देशी शराब ठेकों पर गुरुवार देर शाम छापा मारा। थाना प्रभारी कमल भाटी ने भी तालग्राम, ताहपुर अमोलर शराब ठेकों पर जांच की। (संवाद)