{"_id":"621527fefef1ac1a5b59c65f","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp682042835","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सोशल मीडिया पर पीएम की फोटो की पोस्ट, बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने सोशल मीडिया पर पीएम की फोटो की पोस्ट, बढ़ा तनाव
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। युवक एक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली में मंगलवार को भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पांडेय ने मतौली गांव निवासी आरिफ मंसूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि आरिफ मंसूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
वायरल हुई फोटो से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी युवक एक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।