{"_id":"620d46b201bba56f801fd835","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6810075185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड वन दरोगा की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड वन दरोगा की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रोड स्थित रिटायर्ड वन दरोगा के बीज भंडार में मंगलवार रात चोरों ने लाखों की चोरी का अंजाम दिया। चोर यहां से टीवी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर वन दरोगा को वारदात की जानकारी हुई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी राम सिंह वन विभाग में वन दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं। फर्रुखाबाद रोड पर रशीद कोल्ड स्टोरेज के पास उनकी खाद व बीज की दुकान है। मंगलवार की रात को चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर लोहे के गेट की जाली काट दी। इसके बाद दुकान में उतरकर यहां रखी 16 बोरी मक्का, दवा, तरबूज का एक किलो बीज, पांच हजार की नकदी पार कर दी।
चोरी में उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। चोरों ने जाते समय दुकान में सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर व एलईडी टीवी को भी चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह जब राम सिंह दुकान पर पहुंचे तो बिखरा पड़ा सामान देखकर चोरी की वारदात की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान स्वामी से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।