{"_id":"620d46b9eed1b75c275ad092","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6810073137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास नाले में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास नाले में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड स्थित कालिका देवी मंदिर के पास बने नाले में मंगलवार शाम से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन पुलिस के सामने ही शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।
बुधवार को नगर की सौरिख रोड पर कालिका देवी मंदिर के पास से निकले नाले में मोहल्ला बजरिया निवासी अमित पांडेय (43) का शव लोगों ने पड़ा देखा। इसकी सूचना अमित के परिजनों व कोतवाल को दी गई। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, सिटी इंचार्ज विनय शर्मा व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि अमित पांडेय अविवाहित था और नशे का आदी था।
मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। परिजनों ने हादसा मान युवक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके शव उनको शव सौंप दिया गया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।