{"_id":"620a9acc539a38770f2eedaf","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6806474111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में महिला व युवती समेत चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में महिला व युवती समेत चार को पीटा
विज्ञापन
छिबरामऊ। जमीन के विवाद में लाठी-डंडे चलने से चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में र्पू में भी मारपीट हो चुकी है।
ग्राम रतनपुर रवी चौहान ने बताया कि रविवार की शाम वह ट्यूबवेल पर जा रहा था, तभी जमीनी विवाद के चलते परिवार के ही समर पाल सिंह, अहिबरन सिंह, राजवीर व अंकित ने उस पर हमला कर दिया। बचाने आई मां कीर्ति, पत्नी किरन, भाई पवन व बहन पलक के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की।
पिटाई से सभी के गंभीर चोटें आईं हैं। सौ शय्या अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद किरन व कीर्ति को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों से पवन सिंह व जुगनू पर शांति भंग की कार्रवाई की है।