{"_id":"620a9969ba64330d425dd648","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6806464173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग देख गिट्टी से लदा ट्रक छोड़कर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग देख गिट्टी से लदा ट्रक छोड़कर भागा चालक
विज्ञापन
सौरिख। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहन चेकिंग में लगी टीम ने गिट्टी लदे ट्रक का पीछा कर पकड़ा।जबकि चालक मौके से भाग निकला।
मालकर अधिकारी आरबी दोहरे ने बताया कि सोमवार को वे टीम के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के कट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक गिट्टी लदा हुआ ट्रक उधर से गुजरा। ट्रक की नंबर प्लेट काले रंग से पुती थी। टीम को देख चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया।
कुछ देर बाद चालक लौटा और ट्रक को भगाकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे दोबारा पकड़ लिया। इस बार भी चालक भाग निकला। मालकर अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग में चार अन्य ट्रकों व एक टेपों का चालान किया गया।