{"_id":"61f2df318e9a903be1646c2d","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6774419132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर नगदी समेत हजारों रुपए की दवाएं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर नगदी समेत हजारों रुपए की दवाएं चोरी
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के आगोस गांव में चोरों ने मंगलवार रात मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये की दवाएं पार कर दीं। मेडिकल स्टोर संचालक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
अगोस गांव निवासी रामू गांव में मेडिकल स्टोर है। मंगलवार शाम को बंद कर घर चले गए। रात के किसी समय चोरों ने शटर में लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। गुल्लक में रखें 13 हजार रुपये और कीमती दवाएं चुरा ले गए। बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा मिला। शटर खोलकर देखा तो दवाएं बिखरी पड़ी देख होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होती ही लोगों की भीड़ जुट गई। रामू के अनुसार करीब पचास हजार की दवाएं और 13 हजार रुपये चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की, लेकिन पुलिस तहरीर के बाद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिससे दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले के खुलासे का भी प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)