फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

कोर्ट के आदेश पर पत्नी सहित तीन पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
गुरसहायगंज। ससुराल में दामाद की हत्या कर शव गायब कर देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मृतक की पत्नी, उसकी बहन और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इनदुइयागंज निवासी इकबाल बहादुर का विवाह थाना तिर्वा के ग्राम सुखा पुरवा निवासी रविंद्र सिंह की पुत्री रचना के साथ हुआ था। कोतवाली में इकबाल बहादुर की मां विट्टन देवी ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि पुत्रवधू रचना करीब डेढ़ साल से अधिक समय से मायके में रह रही थी। 19 दिसंबर 2020 को फोन कर उसने पति इकबाल बहादुर को मायके सुखा पुरवा बुलाया। जहां रचना उसकी बहन छोटी बिटिया, भाई अनिल ने इकबाल बहादुर की हत्या कर शव को गायब कर दिया। लड़के के ससुराल जाने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला और न ही रचना ने इसकी कोई जानकारी दी। मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवक की मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed