{"_id":"61eeeb4f03ee7f5b0017113d","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp677104221","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के चलते हुई थी रजनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के चलते हुई थी रजनी की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर के नगला सदारी गांव की रहने वाली रजनी की मौत बीमारी के चलते हुई थी। इसका खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी निवासी रजनी (21) शनिवार की शाम को घर में बर्तन धो रही थी। तभी अचानक उसे खून की उल्टियां होने लगीं। इसके बाद परिजन रजनी को सौ शैया अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत को संदिग्ध मानकर रजनी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। रविवार को मृतका के पिता रामरतन निवासी ग्राम सोना जानकीपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद ने रजनी को प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर आरोप लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति नीलू को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रजनी की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक रजनी के शरीर में संक्रमण के चलते उसे सेप्टीसीमिया हो गया था, जिसके कारण उसके शरीर के अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतका के पति को छोड़ दिया जाएगा।