{"_id":"61cb67388202121be4385aea","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp672277716","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर मायके वालों का हंगामा
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के निगोह गांव की रहने वाली विवाहिता की कानपुर के एक अस्पताल में बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला का शव जैसे ही उसके ससुराल पहुंचा, तभी मायके पक्ष के लोग आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पति को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के निगोह गांव की रहने वाली नीलम उर्फ नीलू (26) पत्नी मोहित का कानपुर के एक अस्पताल में दिमागी टीबी का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही नीलम की मंगलवार को अस्पताल में ही मौत हो गई। जैसे ही उसका शव ससुराल पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में नीलम के मायके पक्ष के लोग जलालाबाद थाना गुरसहायगंज से मौके पर पहुंच गए। नीलम की पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर नायब तहसीलदार दीपक गौतम, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, निरीक्षक हरिशंकर मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि नीलम की शादी अप्रैल 2018 में मोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। ससुरालियों ने ही मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
वहीं ससुरालीजनों का कहना है कि विवाहिता की तबीयत पिछले डेढ़ साल से खराब चल रही थी। पहले उसका उपचार फर्रुखाबाद से हो रहा था और बाद में कानपुर से कराया गया। कानपुर में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।