फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह से पीयूष के जुड़े तार की आशंका

Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
नोटों की गिनती के बाद पीयूष जैन के मकान से बाहर मशीन निकालते श्रमिक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घर में मिलीं सोने की ईंटें और बिस्किट से राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) की टीम को उनके तार अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। अभी तक दुबई और आस्ट्रेलिया में निर्मित सोने की ईंट पर चुकाई गई कस्टम ड्यूटी और खरीद के बिल पीयूष जैन व उनका बेटा नहीं दिखा सका है।
विज्ञापन

कारोबारी पीयूष जैन के घर से डीजीजीआई की टीम को सोने की ईंट और बिस्किट मिले हैं। इनका कुल वजन 23 किलो है। डीजीजीआई ने जांच राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) को सौंपी है। सूत्रों की माने तो प्राथमिक जांच में पीयूष जैन के घर से मिला सोना दुबई या फिर आस्ट्रेलिया से लाया गया है। दुबई में सोने पर टैक्स नहीं है, जबकि आस्ट्रेलिया में बेहद कम टैक्स है। अभी तक बरामद हुए सोने को लेकर पीयूष जैन और उनके परिवार की ओर से कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। ऐसे में अब डीआरआई की टीम पता लगा रही है कि सोना कहां से कब आया है। इसके पीछे क्या किसी अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का हाथ तो नहीं है। या फिर जल्द अमीर बनने के लालच में पीयूष जैन हवाला कारोबार के जरिये सोने की तस्करी करता है।
विज्ञापन

सोना लेकर दिल्ली रवाना हुई डीआरआई टीम
जांच पड़ताल के लिए डीआरआई टीम बरामद सोना लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। टीम प्रयोगशाला में सोने की गुणवत्ता, उस लगी मुहर की जांच पड़ताल करेगी। अगर अवैध ढंग से सोने की तस्करी के साक्ष्य मिलते है तो पीयूष जैन पर एक रिपोर्ट दर्ज होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण और बर्तनों को छोड़कर दी राहत
कारोबारी पीयूष जैन के यहां चांदी के काफी बर्तन मिले हैं। ये बर्तन काफी पुराने हैं। इसलिए टीम ने उसे पैतृक चांदी बताकर साथ न ले जाने की बात कही है। इसके अलावा घर में मिले महिलाओं के जेवरों को भी टीम ने हाथ तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed