फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तिर्वा। ससुराल वालों पर ही विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। विवाहिता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना चकेरी क्षेत्र के कांशीराम कालोनी फेस एक निवासी शिल्पा ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन सिमरन का उसके पति रंजीत राजपूत व ससुरालियों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है। कुछ दिन पहले सिमरन को मुकदमे में समझौता करने के लिए तिर्वा बुलाया था, लेकिन सिमरन को ससुरालियों ने बंधक बना लिया। जब उसने सिमरन से फोन पर बात करनी चाही, तो ससुरालियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत और उसके जीजा तेजनरायन व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के सामने सिमरन बोली, ससुराल में हूं खुश
तिर्वा। विवाहिता को ससुरालियों पर बंधक बनाकर रखने के आरोप को सिमरन ने झूठा साबित कर दिया। सिमरन ने बताया कि वह ससुराल और पति से साथ खुशी-खुशी अपनी मर्जी से रह रही है। उसकी मुंहबोली बहन शिल्पा ने पुलिस को झूठी तहरीर दी है। सिमरन ने बताया कि उसकी बहन शिल्पा ने उसकी शादी करवाई थी। अब उसकी बहन को ठीक नहीं लग रहा है। इसलिए वो पुलिस को झूठी तहरीर दे रही है। सिमरन ने बताया कि वो अपनी पति व ससुरालियों के साथ ही रहेगी। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता को ससुराल मे कोई दिक्कत नहीं है वो अपने पति के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed