{"_id":"61c37a02c5e59068eb1249a4","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp671127789","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के चंगुल से छूटकर भागी थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के चंगुल से छूटकर भागी थी किशोरी
विज्ञापन
छिबरामऊ। देर रात अलाव के पास बैठी मासूम से दुष्कर्म करने से पहले साधु वेश वाले युवक ने किशोरी को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। हालांकि किशोरी चंगुल से छूटकर भाग गई थी, जिसके बाद आरोपी ने मासूम को शिकार बना दिया। इधर, अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में सुधार है।
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप के साथ जल रहे अलाव के सहारे किशोरी व मासूम बैठी थी। गांव में दूसरी गली की तरफ दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिस पर गांव के कई लोग वहां पर चले गए। इसी दौरान साधु वेष में घूमने वाला राजेश जाटव उर्फ परमात्मा वहां पर आ गया और किशोरी को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी हाथापाई करके उसके चंगुल से छूटकर भाग गई। इसके बाद राजेश ने वहां बैठी मासूम को निशाना बना लिया। किशोरी ने ही मासूम के घर जाकर उसकी मां को वारदात की जानकारी दी थी। इस पर मां ने घर से बाहर निकलकर शोर मचाया और ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर धुन दिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पीड़िता के चाचा ने कोतवाली में राजेश जाटव उर्फ परमात्मा के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने न तो पुलिस को कोई तहरीर दी है और न ही छेड़छाड़ की कोई सूचना दी। शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पांच साल पहले छोड़ गई थी पत्नी
ग्रामीणों ने बताया कि राजेश जाटव उर्फ परमात्मा पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। उसके दो बेटियां व एक बेटा है। पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी पांच साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से उसने जमीन व घर बेच दिया और शराब के नशे में दिन भर धुत रहता था। उसने साधु वेष भी धारण कर लिया था।
मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर लगेगा एनएसए
छिबरामऊ। मंगलवार रात क्षेत्र के एक गांव में अलाव के पास बैठी मासूम को दुष्कर्म का शिकार बनाने के आरोपी राजेश जाटव उर्फ परमात्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को आरोपी राजेश जाटव उर्फ परमात्मा को मेडिकल परीक्षण के लिए सौ शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां डीएनए टेस्ट के लिए चिकित्सकों की टीम ने उसके हाथ के नाखून, बाल के सैंपल एकत्रित किए। जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी को पछतावा नहीं दिखा और वह खुद के बेकसूर होने की दुहाई दे रहा था। (संवाद)