{"_id":"61a710e1c5e59068eb123b62","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6669785161","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स मांगने पर ऑपरेटर व उनकी पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स मांगने पर ऑपरेटर व उनकी पत्नी को पीटा
विज्ञापन
तालग्राम। जलकर मांगने पर पिता-पुत्र ने पानी टंकी के ऑपरेटर और उसकी पत्नी को पीट दिया। ऑपरेटर की तहरीर पर पिता व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के गोवा गांव निवासी अजय कुमार जाटव ने बताया कि वह गांव में पानी की टंकी पर आपरेटर के पद पर तैनात है। मंगलवार को दोपहर गांव के रामविलास और उनके बेटे रामू से अक्तूबर महीने का पानी का टैक्स नहीं जमा किया। टैक्स के बकाया 30 रुपये मांगे। इस पर उन्होंने बकाया रुपये देने से मना कर दिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर बचाने पहुंची उसकी पत्नी साधना को भी पीट दिया।
पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।