{"_id":"6175a89017b36960121feab4","slug":"crime-beaten-kannauj-news-knp660176019","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी से बांधकर पड़ोसियों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी से बांधकर पड़ोसियों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने दरवाजे पर बैठे मानसिक रूप से बीमार किशोर को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का कलेजा नहीं पसीजा और उस पर लाठियां बरसाते रहे। पीड़ित के माता-पिता दवा लेने कन्नौज गए थे। कुछ पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी घर में ताला लगाकर भाग निकले। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डुडवा बुजुर्ग निवासी हासिम का 16 वर्षीय बेटा आमिर मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। शनिवार दोपहर हासिम की बकरी पड़ोसी कमरूल के घर चली गई थी। इसको लेकर कमरूल और हासिम के बीच विवाद हो गया था। हासिम ने कोतवाली पुलिस को विवाद की तहरीर दी थी। इस बात से कमरूल और उसके परिवार के लोग हासिम पर भड़के थे। रविवार दोपहर हासिम अपनी पत्नी को कन्नौज दवा दिलाने ले गये थे। इस दौरान कमरूल के बेेटे टुन्ने, जैनुल, चंदा, अफसाना, नाजरीन, जैनब और फरदीन दरवाजे पर बैठे आमिर को गाली देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने आमिर को पकड़ लिया।
इसके बाद रस्सी से आमिर के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित चीखता चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने भी उसे बचाया नहीं। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हासिम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।