फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

महिला ने नहर में कूदकर दी जान

Mon, 09 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
पति से मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। पति के साथ दवा लेने आई महिला बहाना बनाकर बाइक से उतर गई और सकराबा नहर में छलांग लगा दी। डूबने से महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव को नहर से निकालवाया। बताया गया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन

मैनपुरी जिला थाना किशनी के लैगांव निवासी माया देवी (52) पति श्याम बिहारी के साथ बाइक से करमुल्लापुर से दवा लेकर लौट रही थी। सकरावा स्थित नहर के पास माया देवी ने पति श्याम बिहारी से लघुशंका जाने के लिए बाइक रुकवाई। इसके बाद नहर के पास जाकर छलांग लगा दी। इस नजारे को देखकर पति के होश उड़ गए। आनन-फानन में पति के शोर मचाने पर गुजर रहे राहगीर भी एकत्र हो गए, लेकिन तब तक मायादेवी नहर में डूब गई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही सकरावा चौकी इंचार्ज संजीव कटारा मौके पर पहुंचे और पड़ोस के गांव से गोताखोरों को बुलाकर नहर से माया देवी के शव को निकलवाया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति श्याम बिहारी का कहना है बच्चे न होने के कारण पिछले 17 साल से उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, जिसका लगातार उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed