{"_id":"620942e9a4cbc176c9451811","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6804600166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मिठाई विक्रेता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मिठाई विक्रेता घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौरिख रोड पर कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मिठाई विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। मिठाई विक्रेता को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
रविवार को राधा नगर कॉलोनी निवासी शीशराम (42) बाइक से सौरिख थाना क्षेत्र में स्थित अपने गांव लालपुर जा रहे थे। जैसे ही वे सौरिख रोड पर स्थित मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे शीशराम ने हेलमेट नहीं पहना था। कंटेनर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया और घायल शीशराम को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि शीशराम तालग्राम रोड पर मिठाई की दुकान किए हुए हैं। वे अपने गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सौ शैया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मिठाई विक्रेता को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।